झामुमो ने किया धरना प्रदर्शन

Published at :09 Feb 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने किया धरना प्रदर्शन

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाकेंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 और स्थानीय नीति लागू किये बिना राज्य सरकार के द्वारा नियुक्ति किये जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम द्वारा बीडीओ को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र को राज्यपाल के माध्यम […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाकेंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 और स्थानीय नीति लागू किये बिना राज्य सरकार के द्वारा नियुक्ति किये जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम द्वारा बीडीओ को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजने का आग्रह किया गया है. प्रदर्शन का नेतृत्व श्यामल लाल हेंब्रम द्वारा किया गया. दिन डेढ़ बजे दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष श्री हेंब्रम ने कहा कि औद्योगिक विकास, खनन, सड़क निर्माण, बिजली घर एवं सुरक्षा के नाम पर विदेशी गुप्तचरों का अभ्यारण्य आदि के नाम पर रैयती भूमि, खेत-खलिहान, जंगल-पहाड, नदी-नाला सरकार अब मनमाने तरीके से प्राप्त कर लेगी. कहा गया : स्थानीय नीति बनाये बगैर नियुक्ति से प्रदेश के युवा वर्गो को हानि पहुंचेगी. प्रदर्शन में केंद्र समिति के सदस्य प्रो कैलाश साव, अशोक मंडल, युवा जिलाध्यक्ष असीत मंडल, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रीता महतो के अलावा चंचल राय, सत्यजीत मिश्रा, साकेश सिंह, आनंद टुडू, सरिता कुमारी, सावित्री हांसदा सहित अनेको पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. उधर फतेहपुर प्रखंड कार्यालय पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्यस्तरीय प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष परेश यादव, राजेश यादव, राजेश मंडल, उकील सोरेन, कार्तिक महथा, अनंत यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी निर्देश पर प्रदर्शन किया और मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया.——————————-फोटो: 09 जाम 16 संबोधित करते झामुमो जिलाध्यक्ष.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola