स्काउट ने कुष्ठ से बचाव के बताये उपाय

मिहिजाम : भारत स्काउट एवं गाइड चितरंजन शाखा के छात्रों ने कुष्ट रोग से बचाव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलायी. थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को कुष्ट रोग के बचाव, लक्षण एवं उपचार संबंधी बातों का प्रचार-प्रसार किया. स्काउट प्रशिक्षक सौबिक मजूमदार एवं सौरव कुमार चौबे ने […]
मिहिजाम : भारत स्काउट एवं गाइड चितरंजन शाखा के छात्रों ने कुष्ट रोग से बचाव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलायी. थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को कुष्ट रोग के बचाव, लक्षण एवं उपचार संबंधी बातों का प्रचार-प्रसार किया.
स्काउट प्रशिक्षक सौबिक मजूमदार एवं सौरव कुमार चौबे ने बताया कि कु ष्ट का इलाज संभव है. उचित इलाज से मनुष्य रोग मुक्त हो सकता है. कुष्ट रोग के प्रति लोगों में आज भी अंधविश्वास की भावना है कुष्ठ रोगी को हेय की दृष्टी से देखा जाता है.
उन्होंने बताया कि कुष्ट के लक्षण पता चलते ही तुरंत स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराएं छुपाये नहीं. सरकारी व्यवस्था के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्र में इसका मुफ्त इलाज किया जाता है. जागरूकता कार्यक्रम मिहिजाम के ढेकी पाहाड़ा, बागजोड़ी, कुशबेदिया, जियाजोरी, पियालशोला, अमोई सहित कई गांवों में चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










