छह लाभुकों के बीच बंटेंगी 90 गायें

विद्यासागर : सिदो-कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के तत्वावधान में प्रोटोटाइप बेंच पांच योजना के तहत दुग्ध उत्पादन व गोशाला निर्माण के लिए शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन आइटीडीए के निदेशक गंदूर उरांव ने किया. मौके पर उन्होंने गो पालन के लाभ के बारे में जानकारी दी. कहा : गो पालन कर किसान अपनी […]
विद्यासागर : सिदो-कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के तत्वावधान में प्रोटोटाइप बेंच पांच योजना के तहत दुग्ध उत्पादन व गोशाला निर्माण के लिए शिविर का आयोजन किया गया.
इसका उदघाटन आइटीडीए के निदेशक गंदूर उरांव ने किया. मौके पर उन्होंने गो पालन के लाभ के बारे में जानकारी दी. कहा : गो पालन कर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं. इसके लिए सरकार कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.
समिति के सचिव कुदुस अंसारी ने कहा कि जामताड़ा, फतेहपुर, करमाटांड़ व नारायणपुर प्रखंड के 15 गांव में छह लोगों को लाभुक के रूप में चिह्न्ति कर 90 गाय दी जायेगी. मौके पर पंकज सिंह, जमरूद्दीन अंसारी, सुचित्र देवी, सफीक अनवर, सोनाली सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










