कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम का पुतला

जामताड़ा : पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ रविवार को सुभाष चौक के पास झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पुतला फूंका. इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे थे. युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष गौतम महतो ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता को परेशान करने का […]

विज्ञापन

जामताड़ा : पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ रविवार को सुभाष चौक के पास झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पुतला फूंका. इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे थे.

युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष गौतम महतो ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता को परेशान करने का अधिकार नहीं है. लोगों की आय सीमित है और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि कर जनता पर सरकार ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है. पार्टी इस मूल्यवृद्धि का विरोध करती है.

युवा मोरचा के महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि जब से केंद्र में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से देश की जनता को महंगाई की मार छेलनी पड़ रही है. पेट्रोल की मूल्यवृद्धि का सीधा असर आम लोगों पर भी पड़ा है. मौके पर प्रो सुनील हांसदा, अनूप दास, संतोष सिंह, छाया देवी, वंदना सेन, सतीष सिंह, सुद्धिन अंसारी, रमेश नाग, अनिल राउत, पवित्र महता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola