जामताड़ा : मोस्टवांटेड साइबर अपराधी बिनोद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा : जामाताड़ा पुलिस ने सोमवार को करमाटांड़ एवं कुंडहित के बागडेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मोस्टवांटेड साइबर अपराधी बिनोद मंडल सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने बिनोद मंडल के पास से 3.65 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार सहित अन्य सामग्री जब्त किया है. […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामाताड़ा पुलिस ने सोमवार को करमाटांड़ एवं कुंडहित के बागडेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मोस्टवांटेड साइबर अपराधी बिनोद मंडल सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने बिनोद मंडल के पास से 3.65 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार सहित अन्य सामग्री जब्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिनोद कुमार मंडल करमाटांड़ बाजार स्थित अपने नये घर में छुपा हुआ है. इसके बाद साइबर डीएसपी सुमित एवं साइबर थाना प्रभारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर कुंडहित थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर अपराधी मिंटु मंडल, गोवर्धन गोप, माधव गोप व काजल गोप को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola