जांच करने के बाद पुलिस करेगी प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Aug 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
जांच करने के बाद पुलिस करेगी प्राथमिकी दर्ज

जामताड़ा : केबीसी के नाम पर 22 हजार रुपये ठगी करने के मामले को लेकर सोमवार को पीड़िता पूजा चौरसिया के पिता अजीत चौरसिया साइबर थाना पहुंच कर पूरे घटना की जानकारी साइबर थाना प्रभारी को दी. हालांकि साइबर थाना ने आवेदन तो रख लिया पर अबतक मामला दर्ज नहीं किया है. इस संबंध में […]

विज्ञापन

जामताड़ा : केबीसी के नाम पर 22 हजार रुपये ठगी करने के मामले को लेकर सोमवार को पीड़िता पूजा चौरसिया के पिता अजीत चौरसिया साइबर थाना पहुंच कर पूरे घटना की जानकारी साइबर थाना प्रभारी को दी. हालांकि साइबर थाना ने आवेदन तो रख लिया पर अबतक मामला दर्ज नहीं किया है. इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जायेगी.

पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में कहा कि 8 अगस्त को एक व्यक्ति मेरी पुत्री के मोबाइल पर फोन कर बताया कि मैं केबीसी से बोल रहा हूं. आपका 25 लाख का लॉट्री लगा है. साथ ही आरोपी ने लॉट्री संबंधित कई कागजात भी मेरी पुत्री के वॉट‍्स्पएप पर भेजे थे. उसके बाद मेरी पुत्री ने 22 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा भी कराया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह लोग साइबर ठग हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola