2.17 करोड़ की लागत से बदलेगी जिले के कई तालाबों की तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 4:30 AM
जामताड़ा : सिंचाई की सुविधा बेहतर करने के लिये जिले के सभी प्रखंडों में सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके लिये विभाग करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुराने तालाब के लिए जीर्णोद्धार की योजना बनायी गयी है. इसके लिये विभाग को स्वीकृति भी […]
जामताड़ा : सिंचाई की सुविधा बेहतर करने के लिये जिले के सभी प्रखंडों में सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके लिये विभाग करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुराने तालाब के लिए जीर्णोद्धार की योजना बनायी गयी है. इसके लिये विभाग को स्वीकृति भी मिल चुकी है.
तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य बरसात खत्म होते ही शुरू कर दिया जायेगा. तालाबों के जीर्णोद्धार के लिये विभाग कुंडहित प्रखंड के रामपुर में 51 लाख व कालाजोर में 36 लाख की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार करेगा. वहीं नाला के सिमरकेटिया में 48 लाख तथा हिदलजोरी में 21 लाख की लागत से सिंचाई के लिये तालाब का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इसके अलावा जामताड़ा के मेझिया गांव में 30 लाख, फतेहपुर के भातुडीह में 39 लाख व नारायणपुर के मदनडीह में 43 लाख की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. विभाग की माने तो तालाबों का जीर्णोद्धार हो जाने से जल संचयन के लिये काफी सुविधा होगी. किसानों को सिंचाई के पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त हो पायेगा.
इन गांव के तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
प्रखंड गांव
जामताड़ा मेझिया
कुंडहित रामपुर
कुंडहित कालाजोर
नाला सिमरकेटिया
नाला हिदलजोरी
नारायणपुर मदनाडीह
फतेहपुर भातुडीह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










