Jamshedpur News : एक्सएलआरआइ ने जारी किया जैट 2026 का कटऑफ, बीएम में 2, जबकि एचआरएम में 3 पर्सेंटाइल की हुई कटौती

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 31 Jan 2026 1:33 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) 2026 के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट (जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) 2026 के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा कर दी है. संस्थान के अधिकृत वेबसाइट पर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट व बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के उक्त दोनों कोर्स की जानकारी साझा की है. एक्सएलआरआइ प्रबंधन के अनुसार इस बार जैट की परीक्षा में बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 94 पर्सेंटाइल तय किया गया है, वहीं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 88 पर्सेंटाइल तय किया गया है. इस बार बीएम में इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के कट ऑफ में पिछले साल की तुलना में कटौती की गयी है. पिछले साल यानी वर्ष 2025 में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए बिजनेस मैनेजमेंट में कटऑफ 96, जबकि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की ही महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 91 था. यानी बीएम में दो, जबकि एचआरएम में तीन पर्सेंटाइल की कटौती इस साल की गयी है. बीएम में थर्ड जेंडर वाले उम्मीदवारों का कटऑफ 88 तय किया गया है. वहीं, नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष उम्मीदवारों का भी 94 पर्सेंटाइल, जबकि नॉन इंजीनियरिंग महिला उम्मीदवारों को 88 पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य किया गया है. जबकि पिछले साल इस कैटेगरी में पुरुषों के लिए 96 पर्सेंटाइल, जबकि नॉन इंजीनियरिंग कैटेगरी में महिला उम्मीदवारों के लिए 91 पर्सेंटाइल तय किये गये थे. इस बार दोनों में कटौती कर दी गयी है.

—————————-

एचआरएम में तीन पर्सेंटाइल की आयी कमी

मानव संसाधन प्रबंधन (एचआरएम) प्रोग्राम के लिए एक्सएलआरआइ ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ में कटौती की है. संस्थान ने स्पष्ट किया है कि एचआरएम प्रोग्राम के लिए निर्णय लेने की क्षमता (डीएम) और भाषाई योग्यता (वीएएलआर) पर विशेष ध्यान दिया गया है. थर्ड केंद्र के लिए एचआरएम में 87 परसेंटाइल तय किया गया है. वीएएलआर और डीएम सेक्शन में हाई थ्रेशोल्ड रखे गये हैं, क्योंकि प्रोग्राम में नैतिक तर्क, सहानुभूति और निर्णय क्षमता पर बल दिया जाता है. पिछले साल यानी 2025 में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स 95 पर्सेंटाइल, जबकि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की महिला उम्मीदवारों के लिए 90 पर्सेंटाइल अंक तय किया गया था. वहीं, नॉन इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के पुरुष आवेदकों को ह्यूमन रिसोर्स प्रोग्राम के लिए 93 पर्सेंटाइल, जबकि नॉन इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए सिर्फ 87 पर्सेंटाइल तय किया गया था. यानी एचआरएम में तीन पर्सेंटाइल की कटौती की गयी.

– इंजीनियरिंग पुरुष : 92 पर्सेंटाइल- नॉन-इंजीनियरिंग पुरुष : 90 पर्सेंटाइल- इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले थर्ड जेंडर : 87- इंजीनियरिंग महिला : 87 पर्सेंटाइल- नॉन-इंजीनियरिंग महिला : 84 पर्सेंटाइल

– नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले थर्ड जेंडर : 84 पर्सेंटाइल

हम भविष्य के जिम्मेदार लीडर्स की तलाश कर रहे हैं : राहुल के. शुक्ला

जैट 2026 के कन्वीनर एवं एडमिशन प्रमुख प्रोफेसर राहुल के. शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल हाई स्कोर वाले छात्रों का चयन नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना है, जो संगठनों और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें. इंटरव्यू में संवाद कौशल, नैतिक सोच, नेतृत्व क्षमता और प्रोग्राम फिट का बहुआयामी मूल्यांकन होगा. रटगर्स यूनिवर्सिटी के साथ डबल मास्टर्स प्रोग्राम के कटऑफ अलग से घोषित किये जायेंगे.

क्या है कटऑफ निर्धारण के कारक

कटऑफ हर साल परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या, पेपर की कठिनाई, उपलब्ध सीटों और संस्थान की गुणवत्ता प्रतिबद्धता पर आधारित होते हैं. इस साल बीएम व एचआरएम प्रोग्राम में कटऑफ में कमी से कई उम्मीदवारों को राहत मिली है.

4000-4500 उम्मीदवारों को भेजा जायेगा इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर व दिल्ली दोनों ही ब्रांच में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजा जायेगा. एक्सएलआरआइ के दोनों परिसरों के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 2026-2028 में एडमिशन के लिए करीब 4500 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा. पीजीडीएम (जीएम) कार्यक्रम के लिए तीन चरण में इंटरव्यू पूरी हो चुकी है. एक चरण फरवरी माह में होगा. डबल मास्टर प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों के लिए कट ऑफ बाद में तय किया जायेगा.

—-

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola