टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों का पीएफ अटका, एआइटीयूसी ने सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान के लिए एआइटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र, जल्द समाधान का मिला आश्वासन.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि (पीएफ) के भुगतान की मांग को लेकर एआइटीयूसी ने मंगलवार को क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा. एआइटीयूसी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर और महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर को अवगत कराया कि जनवरी 2026 से अब तक सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों की राशि अटकी हुई है. वर्षों सेवा देने के बाद भी समय पर पैसा न मिलने से कर्मचारियों में काफी निराशा और असंतोष व्याप्त है.

पीएफ कमिश्नर ने दिया आश्वासन

पीएफ कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के खातों का स्थानांतरण पुणे कार्यालय में पूरा होते ही प्रक्रिया में तेजी आयेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित दावों का जल्द से जल्द निपटारा कर दिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में हीरा, धनंजय शुक्ला आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola