शहर के विराट इंग्लैंड में लगा रहे हैं रनों का अंबार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 8:00 PM
जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा क्रिकेटर और झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह इन दोनों इंग्लैंड में डरहम काउंटी के नॉर्थ ईस्ट प्रीमियर लीग में सिहम पार्क की ओर से खेल रहे हैं.
जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा क्रिकेटर और झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह इन दोनों इंग्लैंड में डरहम काउंटी के नॉर्थ ईस्ट प्रीमियर लीग में सिहम पार्क की ओर से खेल रहे हैं. विराट सिंह अब तक खेल अपने 13 पारियों में 87.71 की औसत से कुल 607 रन बना चुके हैं. इसमें से वह छह बार नाबाद रहे हैं. विराट फिलहाल रन बनाने के मामले मे तीसरे नंबर पर हैं. अंतिम मैच में वह फिल्पीडिया सीसी के खिलाफ 151 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसी मैच में विराट सिंह ने नौवें विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत भी दिलायी. विराट इस सीजन में दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. काउंटी के नॉर्थ ईस्ट प्रीमियर लीग में कुल 12 टीम खेलती है. हर टीम को 22-22 मैच खेलने को मिलता है. विराट सिंह ने बताया कि वह आनेवाले रणजी सीजन से पहले अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं. और इंग्लैंड रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी के लिए सबसे अच्छी जगह है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










