ePaper

विराट सिंह ने जड़ा नाबाद शतक, झारखंड जीता

Updated at : 21 Dec 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
विराट सिंह ने जड़ा नाबाद शतक, झारखंड जीता

jamshedpur sports news virat singh. विराट सिंह के नाबाद 109 रनों की पारी की मदद से झारखंड की टीम ने शनिवार को जयपुर में खेले गये विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप- ए के एक मैच में असम को सात विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. विराट सिंह के नाबाद 109 रनों की पारी की मदद से झारखंड की टीम ने शनिवार को जयपुर में खेले गये विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप- ए के एक मैच में असम को सात विकेट से हराया. प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट सिंह ने 113 गेंद में 7 चौके व 2 छक्के की मदद से 109 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली. वहीं, उत्कर्ष सिंह ने 82 और इशान किशन ने 27 रन बनाये. असम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन बनाये थे. जवाब में झारखंड की टीम 44.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाकर मैच जीत लिया. झारखंड की ओर से गेंदबाजी में विकास सिंह व अतुल सिंह सुरवार ने दो-दो विकेट लिये. झारखंड का अगला मैच 23 दिसंबर को मणिपुर से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola