UNDER 23 BASKETBALL : पूर्वी सिंहभूम अंडर-23 बास्केटबॉल टीम चैंपियन

Updated at : 22 Feb 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
UNDER 23 BASKETBALL : पूर्वी सिंहभूम अंडर-23 बास्केटबॉल टीम चैंपियन

बोकारो में आयोजित पहले अंडर-23 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब ईस्ट सिंहभूम की टीम ने जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बोकारो के सेक्टर 12 में आयोजित पहली अंडर-23 झारखंड स्टेट बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम की बालक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने जमशेदपुर को मात दी. जैप-1 तीसरे स्थान पर रहा. पूर्वी सिंहभूम के शोएब खान प्लेयर ऑफ द मैच बने. शोएब को इनाम स्वरूप 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. पूर्वी सिंहभूम की टीम ने कोच निजाम अली की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ रांची विजेता व जमशेदपुर तीसरे दूसरे स्थान पर रहा. प्रिया को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola