jamshedpur news : कार में 50 किलो गांजा लेकर ओडिशा से बिहार जा रहे दो युवक गिरफ्तार

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 14 Apr 2026 1:27 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कार में 50 किलो गांजा लेकर ओडिशा से बिहार जा रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

jamshedpur news : बहरागोड़ा पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में सोनारी (जमशेदपुर) निवासी भीम यादव और भोजपुर (आरा) निवासी राजकुमार पाल शामिल हैं. जब्त गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गयी है. एसएसपी कार्यालय में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि ओडिशा से बिहार ले जायी जा रही गांजे की खेप को बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के बयान पर भीम यादव, राजकुमार पाल, ओडिशा के दादा और अभिषेक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपियों ने ओडिशा के चिल्का झील स्थित बारकुल निवासी दादा से गांजा खरीदा था. गांजा की कुछ मात्रा को पूर्वी सिंहभूम में भी उतारने की प्लानिंग थी. पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे भी छापेमारी की तैयारी है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola