Jamshedpur news. टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने जीता एमइएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार

Updated at : 23 Feb 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने जीता एमइएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार

नोवामुंडी आयरन माइंस ए-1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

झारखंड में टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइंस और विजय II आयरन माइंस ने 31वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमइएमसी) वीक 2023-24 के समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते. शनिवार को भारतीय खान ब्यूरो (आइबीएम), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. नोवामुंडी आयरन माइंस को ए -1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया. इसी तरह, खदान को वनीकरण श्रेणी में भी विजेता चुना गया. इसके अलावा, पर्यावरण निगरानी और प्रचार-प्रसार सहित अन्य श्रेणियों में इसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.

विजय II आयरन माइंस को खनिज संरक्षण श्रेणी में विजेता घोषित किया गया. इसे सतत विकास और वेस्ट डंप मैनेजमेंट श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार मिला. राज्य भर की 31 खदानों ने आयोजन में हिस्सा लिया था. इसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पुरस्कार प्रदान किये गये. मुख्य अतिथि पंकज कुलश्रेष्ठ, मुख्य खान नियंत्रक (एमइएस), आइबीएम ने टाटा स्टील के अधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किया. टाटा स्टील को खदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए लगाये गये स्टॉल डिस्प्ले में द्वितीय पुरस्कार मिला. कार्यक्रम में क्षेत्रीय खान नियंत्रक, रांची क्षेत्र क्षेत्रीय खान नियंत्रक, रांची क्षेत्र, आइबीएम शैलेंद्र कुमार, अतुल कुमार भटनागर, आशुतोष तिवारी, ब्रिजेश कुमार झा, अवनीश कुमार, राजीव कुमार सहित विभिन्न खदानों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola