jharkhand vs tamil naidu ranji : कीनन में गुरुवार से दिखेगा आइपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जलवा

Updated at : 28 Jan 2025 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand vs tamil naidu ranji : कीनन में गुरुवार से दिखेगा आइपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जलवा

jamshedpur sports news ranji trophy. कीनन स्टेडियम में 30 जनवरी से तमिलनाडु व झारखंड की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का चार दिवसीय मुकाबला खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में 30 जनवरी से झारखंड और तमिलनाडु के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी का चार दिवसीय मुकाबला खेला जायेगा. इस मैच में आइपीएल में खेल रहे कई नामी खिलाड़ी तमिलनाडु की टीम के साथ आ रहे हैं. जमशेदपुर के क्रिकेट प्रेमी एक साथ चेन्नइ सुपर किंग्स के साइ किशोर, एन जगदीशन, पंजाब किंग्स के मो शाहरुख खान, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय शंकर व गुजरात टाइटंस के साइ सुदर्शन को खेलते हुए देख सकते हैं. वहीं, झारखंड की टीम में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इशान किशन शामिल है. तमिलनाडु की टीम इस मैच के लिए शहर पहुंच गयी है. बुधवार को टीम कीनन स्टेडियम में अभ्यास करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola