टिनप्लेट डिवीजन में वार्षिक मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन, तीन से छह दिनों तक थमेगा उत्पादन

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
टिनप्लेट डिवीजन में वार्षिक मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन, तीन से छह दिनों तक थमेगा उत्पादन

टिनप्लेट डिवीजन में बेहतर उत्पादन और मशीनों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वार्षिक शटडाउन लिया है

विज्ञापन

पिकलिंग लाइन और 6-हाई प्लांट समेत कई यूनिट्स बंद, मशीनों की होगी ओवर हॉलिंग

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में बेहतर उत्पादन और मशीनों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वार्षिक शटडाउन लिया है. कंपनी प्रबंधन ने इस दौरान पिकलिंग-1 व 2, ईसीएल (इलेक्ट्रोलाइटिक क्लीनिंग लाइन) और 6-हाई प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है. यह शटडाउन अलग-अलग यूनिट्स के लिए तीन से छह दिनों तक के लिए लिया गया है. इस अवधि में प्लांट के घिस चुके कल-पुर्जों को बदला जायेगा और तकनीकी मरम्मत की जायेगी. ताकि अगले पूरे वित्तीय वर्ष में बिना किसी बाधा के उत्पादन लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

7.15 लाख टन उत्पादन का है लक्ष्य

गौरतलब है कि टिनप्लेट डिवीजन खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने वाले टिन पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण करता है. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7.15 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया है.

प्रोपेन गैस की आपूर्ति पर प्रबंधन की नजर

नये वित्तीय वर्ष पर टिनप्लेट डिवीजन में आयोजित केक कटिंग समारोह के दौरान प्लांट के तत्कालीन एक्जीक्यूटिव इंचार्ज (इआइसी) उज्जवल चक्रवर्ती ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि प्लांट में प्रोपेन गैस का स्टॉक कम जरूर है, लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं है. गैस की कमी के कारण प्लांट बंद होने की नौबत नहीं आयेगी. जरूरत पड़ने पर अन्य प्लांट से गैस मंगवायी जायेगी और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी काम चल रहा है.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola