Second Fr. Cecil Leeming Volleyball Tournament : बालिका वर्ग में डीबीएमएस विजेता व जेएच तारापोर बना उपविजेता

Updated:
विज्ञापन
Second Fr. Cecil Leeming Volleyball Tournament : बालिका वर्ग में डीबीएमएस विजेता व जेएच तारापोर बना उपविजेता

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय फादर सेसिल लीमिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय फादर सेसिल लीमिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में डीबीएमस इंग्लिश स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, जेएच तारापोर स्कूल की टीम उपविजेता रही. केपीएस गम्हरिया को तीसरा स्थान मिला. डीबीएमएस की शेखा शाहनवाज को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला. बालक वर्ग के फाइनल में विग इंग्लिश स्कूल की टीम ने केपीएस गम्हरिया को हराकर खिताब जीता. तारोपर स्कूल एग्रिको को तीसरा स्थान मिला. विग इंग्लिश स्कूल के अंकित यादव बेस्ट प्लेयर बने. लोयोला स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य फादर सेसिल लीमिंग की याद में आयोजित की गयी. इसमें 13 स्कूलों के कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फादर विक्टर मिसक्विथ, रेक्टर फादर माइकल टी राज, प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडीस व अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola