भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते आर्थिक माहौल पर हमारी पैनी नजर : गिरीश वाघ

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते आर्थिक माहौल पर हमारी पैनी नजर : गिरीश वाघ

टाटा मोटर्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ गिरीश वाघ ने वित्त वर्ष 2026 के नतीजों पर चर्चा करते हुए कहा कि कंपनी वर्तमान में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते व्यापक आर्थिक माहौल पर बारीकी से नजर रख रही है.

विज्ञापन

जीएसटी 2.0 से सुधरी मांग, तीसरी और चौथी तिमाही में आयी तेजी, पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा मोटर्स सतर्क

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) गिरीश वाघ ने वित्त वर्ष 2026 के नतीजों पर चर्चा करते हुए कहा कि कंपनी वर्तमान में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और बदलते व्यापक आर्थिक माहौल पर बारीकी से नजर रख रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन जीएसटी 2.0 के लागू होने से बाजार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आया. मांग में सुधार के चलते तीसरी और चौथी तिमाही में बिक्री ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी. हालांकि मार्च के दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अर्थव्यवस्था के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के कारण सालाना आधार पर होने वाली दोहरे अंकों की बिक्री वृद्धि में आंशिक कमी देखी गयी है.

हम भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग : एमडी

श्री वाघ ने आगे कहा कि हम भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग हैं और जोखिमों का सक्रिय रूप से आकलन कर रहे हैं. डीजल की कीमतें हमारे लिए निगरानी का एक मुख्य केंद्र है, क्योंकि इनका सीधा असर ग्राहकों की कुल परिचालन लागत पर पड़ता है. हमने उत्पादन की निरंतरता बनाये रखने के लिए उचित बचाव के उपाय लागू किये हैं. हमारे नये और विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ टाटा मोटर्स भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

टाटा मोटर्स : चौथी तिमाही की बिक्री में 25% का उछाल

जमशेदपुर.

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और मार्च महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिये हैं. जिसमें कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार, चौथी तिमाही में कुल बिक्री 1,32,465 यूनिट रही. जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 1,05,643 यूनिट के मुकाबले 25% से अधिक की वृद्धि है. केवल मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 47,976 यूनिट्स की बिक्री की है. पिछले साल मार्च 2025 में यह आंकड़ा 41,122 यूनिट था.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola