Jamshedpur News : एमजीएम कॉलेज परिसर में शीतगृह के लिए जगह चयनित करें : डीसी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में पुराने अस्पताल भवन से आवश्यक उपकरणों की शिफ्टिंग, संसाधनों की उपलब्धता, मरीज सुविधा समेत कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने उपकरणों की जल्द शिफ्टिंग करने, डॉक्टर व कर्मचारियों को समय पर आने का निर्देश दिया. साथ ही पुराने अस्पताल से नये अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को कहा.

उपायुक्त ने नये अस्पताल में शीतगृह खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में अगर कहीं पुरानी बिल्डिंग है, तो उसको देखें या पोस्टमार्टम हाउस के पास एक रूम है, जिसकी मरम्मत कर उसको शीतगृह बनाया जा सकता है, तो इसकी जानकारी भवन निर्माण विभाग को दें, ताकि उसकी मरम्मत कर उसमें शव को रखने की व्यवस्था की जा सके. उपायुक्त को बताया गया कि जल्द ही अस्पताल के सभी कर्मी ड्रेस में नजर आयेंगे. बैठक में निदेशक एनईपी, सिविल सर्जन, एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola