Jamshedpur news. संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए लड़ते थे सच्चिदानंद : सरयू राय
Updated at : 23 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

बिष्टुपुर में जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ परमहंस गोस्वामी हॉल में रविवार को सच्चिदानंद राय को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मृति सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने सच्चिदानंद राय को कार्यकर्ताओं के लिए किसी भी अधिकारी से लोहा लेने के लिए आगे रहने वाला पार्टी का बेहद समर्पित कार्यकर्ता बताया. उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद राय जैसे बेहद सीनियर लीडर की सीख हमें जीवन में जरूर उतारनी चाहिए. श्री राय ने कहा कि वे उस दौर को नहीं भूले हैं, जब सच्चिदानंद राय, दीनानाथ पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मैनेजर प्रसाद सरीखे नेताओं में मतभेद होता था, लेकिन कभी मनभेद नहीं हुआ.भाजपा के जिला मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी को सींचा, उनकी कभी चर्चा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा नेता मेघलाल टूडू भी श्री राय का संस्मरण सुनाते हुए भावुक हो गये. जदयू नेता सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा नेता हरेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, रामनारायण शर्मा ने भी वरीय नेताओं को याद किया. इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने सच्चिदानंद राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मंच संचालन भाजपा नेता सतीश मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन रमेश हांसदा ने किया. इस अवसर पर धनुर्धारी सिंह, संजीव आचार्या, कुलविंदर सिंह पन्नू, ब्रजेश राय, विजय बहादुर सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, मुकुल मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, नित्यानंद सिन्हा, अमरेंद्र पासवान, चंद्रमा पांडेय, अमित शर्मा, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




