Jamshedpur News : गोलपहाड़ी से करनडीह तक सड़क किनारे बनी दुकानें हटायी जायेंगी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. गुरुवार को अंचल कार्यालय ने खासमहल गोलपहाड़ी से लेकर करनडीह चौक तक सड़क किनारे बनी सभी दुकानों को हटाने से संबंधित नोटिस दुकानदारों को थमाया है.

दुकानदारों को चार दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी है. नोटिस में कहा गया है कि 4 अगस्त को अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा. अंचल कार्यालय का कहना है कि सड़क किनारे बनी दुकानों की वजह से जाम की समस्या बढ़ गयी है. जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola