जेएफसी यूथ फीडर सेंटर के ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी यूथ (टीएफए) फीडर सेंटर के सेलेक्शन ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गयी है. जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 दिसंबर 2016 के बीच है वे ट्रायल के
जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी यूथ (टीएफए) फीडर सेंटर के सेलेक्शन ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गयी है. जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 दिसंबर 2016 के बीच है वे ट्रायल के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए आर्मरी मैदान में फॉर्म उपलब्ध है. फॉर्म के साथ खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने का निर्देश दिया गया है. ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर है. जानकारी के अनुसार मंगलवार व गुरुवार को सुबह दस बजे से लेकर सुबह 11:30 के बीच खिलाड़ी अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




