ePaper

Ration Card News: …तो आपका भी राशन कार्ड हो जाएगा रद्द, पीडीएस डीलर की रिपोर्ट पर कार्रवाई की तैयारी

Updated at : 16 Aug 2024 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
ration card cancellation news east singhbhum jharkhand

पूर्वी सिंहभूम में 6 महीने से राशन नहीं उठाने वालों के कार्ड को किया जाएगा रद्द.

Ration Card News: पूर्वी सिंहभूम के डीसी के आदेश से शो-कॉज कर लिखित जवाब मांगा जा रहा है. इस पर पीडीएस डीलरों ने चिह्नित 12000 राशन कार्ड को रद्द करने की अनुशंसा की है.

विज्ञापन

Ration Card News: पूर्वी सिंहभूम जिले में छह माह और उससे ज्यादा समय से राशन नहीं उठाने वाले 12,000 लोगों के राशन कार्ड रद्द किये जायेंगे. इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से बने ग्रीन राशन कार्ड भी शामिल हैं. रद्द करने के लिए चिह्नित 12000 राशन कार्ड शहरी क्षेत्र के हैं.

इसमें जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र, गोलमुरी सह जुगसलाई क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम क्षेत्र शामिल है. सूत्रों के मुताबिक छह माह से राशन नहीं लेने वाले कार्डधारियों का राशन कार्ड को रद्द करने की अनुशंसित रिपोर्ट शहरी क्षेत्र के पीडीएस डीलरों ने जमशेदपुर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिया है.

ऐसे पकड़ में आया मामला

प्रतिदिन पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न के वितरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा कर रही है. जिन पीडीएस डीलरों का वितरण का प्रतिशत कम है. उन्हें पूर्वी सिंहभूम के डीसी के आदेश से शो-कॉज कर लिखित जवाब मांगा जा रहा है. इस पर पीडीएस डीलरों ने चिह्नित 12000 राशन कार्ड को रद्द करने की अनुशंसा की है.

हालांकि यदि कोई वैध कारण के साथ आवेदन करे कि राशन नहीं उठाया है, तो विभागीय पदाधिकारी वैसे आवेदनों की समीक्षा करेंगे और फिर से उनका राशन कार्ड बन जाएगा. हालांकि, यह कदम विभागीय पदाधिकारी जिले में राशन कार्ड के कोटे की रिक्तियों के अनुरूप ही उठा सकेंगे.

कोविड काल में बड़ी संख्या में बने थे राशन कार्ड

जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में 12000 वैसे राशन कार्ड हैं, जो कोविड महामारी के समय बने थे. इधर, पिछले छह माह और उससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे.

पलायन भी हो सकता है कारण, जांच से स्पष्ट होगी स्थिति

जिले में 6 माह से अधिक समय से राशन नहीं उठाने वाले कार्डधारियों का मामला जिले से पलायन का भी हो सकता है. ऐसे में इसकी स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक-एक कार्डधारी के घर के भौतिक सत्यापन के बाद ही हो सकेगी.

किन लोगों के राशन कार्ड हो जाएंगे रद्द?

6 माह और उससे ज्यादा समय से राशन नहीं उठाने वाले लोगों के राशन कार्ड को रद्द करने की तैयारी झारखंड में चल रही है.

कितने लोगों के राशन कार्ड होंगे रद्द?

पूर्वी सिंहभूम जिले में 12,000 लोगों के राशन कार्ड रद्द किये जायेंगे.

किन-किन कार्डों को किया जाएगा रद्द?

पूर्वी सिंहभूम जिले की बात करें, तो 6 माह और उससे ज्यादा समय से राशन नहीं उठाने वाले लोगों के राशन कार्ड रद्द होंगे. इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से बने ग्रीन राशन कार्ड भी शामिल हैं.

किन इलाकों में हुई है राशन कार्डों की जांच?

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र, गोलमुरी सह जुगसलाई क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम क्षेत्र में राशन नहीं उठाने वाले लोगों को चिह्नित किाय गया है.

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में 95 फीसदी तक राशन का वितरण किया जा रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में कई कार्डधारी छह माह और उससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं. शहरी क्षेत्र के कारण जिले के ओवर ऑल वितरण का प्रतिशत कम हो रहा है.

सलमान जफर खिजरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम

Jharkhand Trending Video

Also Read

Ration Card News: धनबाद में 2 वर्ष से मंजूर नहीं हो रहे पीला, हरा, लाल राशन कार्ड के नये आवेदन

Ranchi News : मंईयां योजना का लाभ लेने के लिए पिता या पति का राशन कार्ड भी मान्य होगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola