Jamshedpur news : टाटा कमिंस के प्लांट हेड से रामफल का इस्तीफा, अजीतेश हो सकते है नये प्लांट हेड

टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट के हेड रामफल नेहरा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. वे दो दिन पहले अपना इस्तीफा कंपनी के प्रबंध निदेशक को भेज दिया था.
जमशेदपुर : टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट के हेड रामफल नेहरा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. वे दो दिन पहले अपना इस्तीफा कंपनी के प्रबंध निदेशक को भेज दिया था. रामफल नेहरा ने क्यों इस्तीफा दिया है इसके कारणों का अब तक पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी कंपनी में हुई बैठक में दी. रामफल नेहरा ने टाटा कमिंस में मनीष झा के तबादले के बाद प्लांट हेड का पद संभाला था. रामफल नेहरा इसके बाद पुणे रवाना हो गये है. अजीतेश मुंगा को नया प्लांट हेड बनाये जाने की सूचना है. हालांकि, अब तक अधिकारिक जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










