क्रिकेट : लीवरपुल को हरा कर हिंदू वॉरियर्स सेफा में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 8:42 PM
JAMSHEDPUR SPORTS NEWS LOCO CRICKET. हिंदू वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोको क्रिकेट यूनिटी की ओर से लोको मैदान में आयोजित रामकृष्णा मेमोरियल
जमशेदपुर. हिंदू वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोको क्रिकेट यूनिटी की ओर से लोको मैदान में आयोजित रामकृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. शनिवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में हिंदू वॉरियर्स की टीम ने लिवरपुर को पांच विकेट से हराया. लिवरपुल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाये. जवाब में हिंदू वॉरियर्स की टीम 7.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर मैच जीत लिया. इससे पहले खेले गये लीग राउंड के मुकाबले में हिंदू वॉरियर्स ने सोम्या एकादश को, द स्क्वॉयड ने आरजीसीटी को, जेडीसीए ने जेबीसी जेम्को को मात दी. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद कुमार (सीनियर डीइइ टाटा) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










