Jamshedpur news. रेल जीएम ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ चाकुलिया वाया टाटानगर-बादामपहाड़ तक किया निरीक्षण

Updated at : 28 Jan 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. रेल जीएम ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ चाकुलिया वाया टाटानगर-बादामपहाड़ तक किया निरीक्षण

बड़कोला हॉल्ट नये सिरे से बनाने की मांग, धालभूमगढ़ फुट ओवरब्रिज को विकसित होगा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने खड़गपुर के डीआरएम केआर चौधरी और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ चाकुलिया स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया. चाकुलिया स्टेशन पर सांसद के साथ जीएम ने कई जानकारी ली. जीएम ने सांसद के साथ चाकुलिया स्टेशन, स्टेशन रोड, अंडरपास समेत अन्य का भी निरीक्षण किया. यहां से वे बड़कोला हॉल्ट गये, जिसको नये सिरे से बनाये जाने की मांग सांसद ने रखी है. सांसद ने चाकुलिया की सभी सड़कों को नये सिरे से बनाने की भी मांग की. इसके बाद सभी अधिकारी धालभूमगढ़ स्टेशन का भी दौरा किया और रेलवे यात्रियों के लिए यहां की लंबित मांगों को गंभीरतापूर्वक देखा. यहां के फुट ओवरब्रिज को विकसित किया जायेगा, जबकि रोड अंडरब्रिज और रोड ओवरब्रिज की मांग भी जल्द ही पूरी होगी. अधिकारियों ने अमृत भारत स्टेशन के तहत घाटशिला स्टेशन पर होने वाले विकास की जानकारी भी ली.

पुरुषोत्तम और नीलांचल एक्सप्रेस चाकुलिया में ठहराव हो : समिति

चाकुलिया के रेल यात्री सुविधा समिति ने रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा व सांसद विद्युत वरण महतो को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस क्रिया योग एक्सप्रेस का चाकुलिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने, चाकुलिया से गाड़ी संख्या 08071 को खड़गपुर से टाटानगर के लिए रवाना करने, स्टेशन जाने के लिए दोनों मुख्य मार्ग की मरम्मत करने और स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफॉर्म में लगाये गये टाइल्स को दुरुस्त करने, फाटक के समीप फुट ओवर ब्रिज बनाने और चाकुलिया में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस का ठहराव करने की मांग की गयी है. मौके पर समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सचिव दिनेश सिंह उपस्थित थे. इधर, जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो ने भी विभिन्न मांगों को लेकर जीएम अनिल कुमार मिश्रा को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कानीमहुली रेलवे स्टेशन में अंडरपास निर्माण करने, चतराडोबा गांव में अंडरपास निर्माण करने, कानीमहुली स्टेशन के बाहर लाइट की व्यवस्था करने और स्टेशन की साफ-सफाई की व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है.

टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ तक का किया निरीक्षण

जीएम के साथ अधिकारियों ने टाटानगर से बादामपहाड़ स्टेशन तक का निरीक्षण किया. टाटानगर रेलवे स्टेशन में सांसद विद्युत वरण महतो के साथ उन्होंने बैठक भी की और सारी जानकारी साझा की कि कहां से कहां तक स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है. इस दौरान अतिक्रमण को हटाने का भी फैसला लिया गया. करीब एक घंटे तक यहां से मीटिंग के बाद जीएम सीधे बादामपहाड़ के लिए रवाना हो गये.

गोविंदपुर और बारीगोड़ा में रोड ओवरब्रिज बनेगा, पहले गोविंदपुर में अंडरब्रिज का काम कराया जायेगा

रेल अधिकारियों ने गोविंदपुर और बारीगोड़ा में बनने वाले रोड ओवरब्रिज के काम की प्रगति की भी समीक्षा की. जीएम और सांसद ने पाया कि गोविंदपुर स्टेशन के पास बनने वाले आरओबी में जमीन अधिग्रहण की दिक्कत है. अभी निजी जमीन भी इसमें लेना पड़ सकता है. तब तक यहां सबवे बना दिया जायेगा. इसके बाद काम को शुरू किया जायेगा, ताकि तत्काल तौर पर लोगों को राहत मिल जाये. इसके अलावा बारीगोड़ा में रोड ओवरब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा.

झारखंडनगर को हटाने की फिर से समीक्षा होगी, मुखिया समेत अन्य लोग जीएम से मिले

टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट और तीसरे और चौथी रेल लाइन के विस्तार की जद में आने वाले करनडीह ग्राम पंचायत के झारखंडनगर, मुर्गापाड़ा और ग्वाला पट्टी के मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मिला. इस दौरान सांसद भी मौजूद थे. इन लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि उनको उजाड़ने की नोटिस दी गयी है. फरवरी से मार्च तक मैट्रिक की परीक्षा है. अगर इस तरह का अतिक्रमण हटाया जायेगा, तो बच्चों को दिक्कतें होगी. इसके अलावा करीब 450 मकानों को हटाना गलत होगा. इसके विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी बातों को वे लोग सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे. कम से कम नुकसान हो, इसके लिए कोशिश की जायेगी. प्रतिनिधियों में दक्षिणी करनडीह की मुखिया सरस्वती टुडू, उत्तरी करनडीह की मुखिया सीनी सोरेन और पश्चिमी कालीमाटी की मुखिया अरुणा एक्का शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola