PRESS CLUB MEDIA CUP : खरकई और हुडको की टीमें सेमीफाइनल में

Updated at : 24 Feb 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
PRESS CLUB MEDIA CUP : खरकई और हुडको की टीमें सेमीफाइनल में

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. खरकई व हुडो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. खरकई और हुडको की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. दिन के पहले मैच में खरकई की टीम ने दोमुहानी को 62 रन से मात दी. खरकई एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया. अमित ने 39 और देवाशीष ने 30 रन बनाए. अभिजीत ने दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए दोमुहानी एकादश की टीम बिखर गई. पूरी टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 84 रन ही जोड़ सकी. अभिजीत ने 17 और उमेश ने 11 रन जोड़े. बाबू वसीम और अमित ने दो-दो विकेट लिए. दूसरे मैच में हुडको एकादश ने जुबिली एकादश को आठ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने तीन विकेट पर 121 रन बनाए. वकील ने 38 रन और रजत ने 30 रन बनाए. हुडको ने शुभदर्शी के 79 रन और रोहित के नौ रनों की बदौलत 11.1 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच के दौरान बीजेपी के नेता अमरप्रीत सिंह काले, अंतरराष्ट्रीय कोच एल नागेश्वर राव अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola