बिट्टू कामत को रिमांड पर लेगी परसुडीह पुलिस,फरार आरोपियों की लेगी जानकारी

बिट्टू कामत को रिमांड पर लेगी परसुडीह पुलिस,फरार आरोपियों की लेगी जानकारी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह के रहरगोड़ा में अजीत सिंह पर फायरिंग और टेल्काे में चेचिस ठेकेदार की सुनील सिंह की गोली मार कर हत्या करने मामले के आरोपी बिट्टू कामत को परसुडीह पुलिस सोमवार को संभवत: रिमांड पर लेगी. बिट्टू कामत के जरिये पुलिस विकास के बारे में जानकारी लेगी. उसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करेगी. पुलिस विकास और मुकेश के बारे में भी बिट्टू से जानकारी लेगी. ताकि फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके. रिमांड पर लेने की प्रक्रिया परसुडीह पुलिस ने शुरू कर दी है. उम्मीदन बिट्टू कामत को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बिट्टू को रिमांड पर लेने के बाद अजीत सिंह पर फायरिंग करने का सही कारण के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी. इसके अलावे टेल्को में सुनील सिंह की हत्या करने और बिरसानगर के चेसिस ठेकेदार से रंगदारी की मांग करने के मामले में टेल्को और बिरसानगर पुलिस भी बिट्टू कामत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. बताया जाता है कि 14 नवंबर को बिट्टू कामत ने रुपये लेन के विवाद को लेकर राहरगोड़ा के अजीत सिंह पर फायरिंग कर दिया था. जिससे उसके हाथ में गोली लगी थी. उसके बाद सुनील सिंह की हत्या करने के मामले में बिट्टू कामत पर आरोप लगाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




