ePaper

पुलिस ने युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Updated at : 07 May 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

मानगो में पुलिस ने युवकों के साथ खेला क्रिकेट

विज्ञापन

फोटो है

अड्डेबाजी व नशा के खिलाफ मानगो पुलिस की पहल

जमशेदपुर. मानगो थाने की पुलिस ने अड्डेबाजी व नशा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है. इसके लिए पुलिस युवाओं के बीच जाकर उनके साथ खेलकूद कर आपसी सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास कर रही है. पुलिस वैसे स्थलों का चयन कर रही है, जहां अक्सर अड्डेबाजी की शिकायत मिलती थी. मंगलवार को मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 पहुंचे. जहां पुलिस ने बच्चे व युवाओं के साथ क्रिकेट खेला और नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया. वहीं, अड्डेबाजी या नशाखोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की बात कही. थाना प्रभारी ने युवाओं को अपना सरकारी और निजी मोबाइल नंबर दिया, ताकि किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola