pgti prequalifying golf golmuri : 28 गैर पेशेवर गोल्फर फाइनल राउंड के लिए किया क्वालिफाई

Updated at : 29 Jan 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
pgti prequalifying golf golmuri  : 28 गैर पेशेवर गोल्फर फाइनल राउंड के लिए किया क्वालिफाई

jamshedpur sports news golf: गोलमुरी गोल्फ कोर्स में चल रहे प्री क्वालिफाइंग-2 में शत मिश्रा शीर्ष पर.

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में टाटा स्टील पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल 2025 के प्री-क्वालिफाइंग-2 का आयोजन किया जा रहा है. दूसरे दिन के खेल के बाद फाइनल राउंड के लिए 28 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया. दिल्ली के 19 वर्षीय शत मिश्रा दूसरे राउंड में तीन अंडर 68 का स्कोर हासिल करते हुए पहले स्थान पर रहे . गुरुग्राम के शत मिश्रा (66-68) ने कुल आठ अंडर 134 का स्कोर बनाया और बाकी खिलाड़ियों से तीन शॉट आगे रहे. प्री-क्वालीफाइंग-2 में कुल 109 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. एक ओवर 143 कट हासिल करने वाले 28 खिलाड़ी फाइनल राउंड में खेलेंगे. बांग्लादेश के एमडी सुलेमान और दिल्ली के शुभम नारायण पांच अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola