iPhone 16 Plus पर धमाकेदार ऑफर, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 48MP कैमरा

Updated at : 02 Apr 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
iphone-16-plus-flipkart-offer-price-features

iPhone 16 plus / Apple

iPhone 16 Plus अब फ्लिपकार्ट पर ₹74,900 में उपलब्ध है, जबकि लॉन्च कीमत ₹89,900 थी. ऐक्सिस बैंक कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल रहा है. इसमें 6.7 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले, 48MP कैमरा और A18 चिपसेट दिया गया है. यह फोन वायरलेस चार्जिंग और 5 कलर वेरिएंट्स में आता है.

विज्ञापन

अगर आप नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है. फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Plus पर शानदार ऑफर चल रहा है, जिसमें कीमत पर भारी कटौती के साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है. बड़े डिस्प्ले, दमदार कैमरा और पावरफुल चिपसेट वाला यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.

iPhone 16 Plus: कीमत और ऑफर

iPhone 16 Plus (128GB) को फ्लिपकार्ट से ₹74,900 में खरीदा जा सकता है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹89,900 थी. इसके अलावा ऐक्सिस बैंक कार्ड पर ₹4,000 का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है.

iPhone 16 Plus: डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है. बड़ा स्क्रीन साइज वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव देता है.

iPhone 16 Plus: कैमरा और परफॉर्मेंस

iPhone 16 Plus में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है. यह डुअल रियर कैमरा सेटअप शानदार फोटो और वीडियो क्वाॅलिटी देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 (3nm) चिपसेट और Apple GPU मौजूद है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को सपोर्ट करता है.

iPhone 16 Plus: बैटरी और चार्जिंग

यह फोन वायर और वायरलेस दोनों तरह की चार्जिंग सपोर्ट करता है. साथ ही यह 5 कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद का विकल्प चुनने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Air पर मिल रही ₹20000 की सीधी छूट, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola