Jamshedpur news. तुपुडांग में मागे मिलन समारोह में गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया
Updated at : 23 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी हो समाज के लोगों ने मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य कर आनंद उत्सव मनाया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
परसुडीह क्षेत्र के तुपुडांग में रविवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका आयोजन दुगाई मागे मिलन समिति तुपुडांग की ओर से किया गया. आदिवासी हो समाज के लोगों ने मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य कर आनंद उत्सव मनाया. इस दौरान गीत-संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर प्रखंड उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शकुंतला गोडसोरा, ग्रामप्रधान मोटू सामद, गणेश प्रसाद, राहुल सामद, घोनो कुंकल आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




