Jamshedpur news. राष्ट्रीय उत्थान ही भाजपा की विचारधारा : अमरप्रीत सिंह काले
Updated at : 28 Jan 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन

साकची मंडल के तत्वावधान में सदस्यता अभियान आयोजित
विज्ञापन
Jamshedpur news.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में सदस्यता अभियान साकची मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित किया गया. अभियान में जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करती आयी है. सदस्यता अभियान केवल पार्टी का विस्तार नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय उत्थान के इस यज्ञ में सहभागी बनाने का एक सार्थक प्रयास है. अभियान के तहत 409 नये सदस्य पार्टी से जुड़े. काशीडीह, कालीमाटी रोड, गुरुद्वारा बस्ती और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी. अभियान में अखिलेश पांडे, रामकेवल मिश्रा, हेमंत साहू, जुगुन पांडेय, पंकज वर्मा, शीलू साहू, निर्मल दीक्षित, कृष्णा शर्मा, अनुज मिश्रा , घनश्याम कुमार, रीतिका श्रीवास्तव, डी मणि, रिंकू दुबे, बिनोद भीरभिरिया, मन्नू, रामा, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह, विक्रम ठाकुर, कमलेश पाठक आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




