Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने घायल धर्मचंद पोद्दार का कुशलक्षेम जाना

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Sep 2025 12:58 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को मानगो में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मचंद पोद्दार के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को मानगो में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मचंद पोद्दार के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा. श्री पोद्दार हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे, जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था.

विधायक ने श्री पोद्दार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि धर्मचंद पोद्दार एक सक्रिय सामाजिक और संगठनात्मक कार्यकर्ता हैं. इस मौके पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा और विधायक के प्रतिनिधि पिंटू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola