Jamshedpur News : एमजीएम : चोरी के पिकअप वैन और बाइक के साथ जुगसलाई का युवक गिरफ्तार

Updated at : 15 Sep 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : एमजीएम : चोरी के पिकअप वैन और बाइक के साथ जुगसलाई का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : एमजीएम थाना की पुलिस ने डिमना रोड में शनिवार को घेराबंदी कर चोरी की पिकअप वैन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

शहर से पिकअप वैन की चोरी करने के बाद पश्चिम बंगाल से बिहार में अवैध शराब की करता था तस्करी

पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है सद्दाब, उसकी निशानदेही पर टेल्को से चोरी हुई बाइक भी बरामद

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना की पुलिस ने डिमना रोड में शनिवार को घेराबंदी कर चोरी की पिकअप वैन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मो. सद्दाब आलम जुगसलाई गौरीशंकर रोड का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी बरामद की है. उक्त चोरी की बाइक गत अप्रैल माह में टेल्को थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. जबकि पिकअप वैन गत 16 जुलाई को एमजीएम अस्पताल के पास स्थित स्मृति सेवा सदन के पास से चोरी हुई थी. एमजीएम थाना में पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने सद्दाब आलम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सद्दाब आलम पूर्व में भी उलीडीह थाना से वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है. सद्दाब आलम व उसके साथियों द्वारा शहर से पिकअप वैन की चोरी करने के बाद पश्चिम बंगाल के सिउड़ी ले जाया जाता था. सिउड़ी से अवैध तरीके से चोरी के वाहन से शराब की तस्करी बिहार के भागलपुर में की जाती थी. वाहन में शराब लोड करने के बाद उपर से सब्जी डाल देते थे, ताकि पुलिस को वाहन में शराब की भनक नहीं लग सके. गिरफ्तार सद्दाब बिहार के पूर्णिया जिला से शराब की तस्करी में भी जेल जा चुका है. वाहनों की चोरी करने के बाद उसका नंबर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी करता था. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि इस मामले में पूर्व में अब्दुल्ला नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. सद्दाब की तलाश में पुलिस टीम सिउड़ी भी गयी थी. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सद्दाब चोरी के पिकअप वैन को लेकर पटमदा के रास्ते शहर आ रहा है. जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola