बार-बार रिपोर्ट मांगे जाने से पठन-पाठन होती है प्रभावित, तैयार हो मास्टर डाटा : शिक्षक संघ

Updated at : 28 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बार-बार रिपोर्ट मांगे जाने से पठन-पाठन होती है प्रभावित, तैयार हो मास्टर डाटा : शिक्षक संघ

ई-विद्यावाहिनी में अटेंडेंस बनाने में कई शिक्षक एवं शैडो विद्यालय में दिक्कत होने की बात सामने आयी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मंगलवार को राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर इकाई की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार कर्ण ने की. इस दौरान शिक्षकों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा हुई. इसमें बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों से विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट बार-बार मांगी जाती है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित होती है. रिपोर्ट तैयार करने में ही शिक्षकों का अधिकांश समय बीत जाता है.

इस समस्या ने निबटने के लिए शिक्षक संघ की ओर से सुझाव दिया गया कि प्रखंड स्तर पर एक मास्टर डाटा तैयार किया जाये, जिसमें पूरे सत्र में बच्चों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की संपूर्ण डाटा सुरक्षित रहे. साथ ही ई-विद्यावाहिनी में अटेंडेंस बनाने में कई शिक्षक एवं शैडो विद्यालय में दिक्कत होने की बात सामने आयी है. इस प्रकार के विद्यालय के शिक्षकों की समस्या को विभागीय स्तर पर ठीक करने की मांग की गयी. मंगलवार की बैठक में जमशेदपुर-1 के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, सचिव पिथो सोरेन, जमशेदपुर टू के अध्यक्ष शिवाजी सिंह, अरुण कुमार सिंह, शाहिद इकबाल, अरुण कुमार, रमाकांत शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, टिप्रु तिय, बलराम प्रसाद, रामजीत भगत, राकेश कुमार, कृष्ण मोहन ठाकुर समेत कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे.

शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

इस दौरान तय किया गया कि जनवरी माह में जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत रिटायर्ड होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्तर पर किया जायेगा. साथ ही इस कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखंड में ग्रेड 4 में प्रोन्नति हासिल करने के लिए प्राप्त करते हुए जो शिक्षक -शिक्षिकाएं योगदान करेंगे, उन्हें भी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर द्वारा सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola