Jamshedpur news. समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन होगा, सुविधा प्रदान करने के बाद ही वसूलें टैक्स

Updated at : 29 Jan 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन होगा, सुविधा प्रदान करने के बाद ही वसूलें टैक्स

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा, बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर बोला हमला

विज्ञापन

Jamshedpur news.

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा व समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. साथ ही बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर हमला बोलते हुए निगम को चेताया कि कि सुविधा प्रदान करने के बाद ही टैक्स वसूली के बारे में सोचें.

मौके पर निगम कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उपनगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही और नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब समाधान की मांग की गयी. सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि मानगो क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. कचरे का अंबार लगा है, जिससे कई गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. सप्लाई वाटर अनियमित है और अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. गर्मी के मौसम को देखते हुए लापूर्ति नियमित करने की मांग की गयी है.

भाजपा ने नगर निगम पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले तत्कालीन मंत्री ने बड़े-बड़े पोस्टर लगवाकर घोषणा की थी कि बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स वापस ले लिया गया है, लेकिन अब जनता से जबरन कई गुना अधिक टैक्स वसूला जा रहा है. इस दौरान मुख्य रूप से डॉ राजीव, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, संजीव कुमार, प्रेम झा, नित्यानंद सिन्हा, दिलीप सिंह, छोटन मिश्रा, शिव प्रकाश शर्मा, संध्या नंदी, निसार अहमद, सुशील पांडेय, नितिन त्रिवेदी, राजू प्रजापति, संजय सिंह, संतोष चौहान, मनोज ओझा, बिरेन महतो आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola