जमशेदपुर में तेंदुआ का आतंक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, एडवाइजरी-हेल्पलाइन नंबर जारी, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क बंद

स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी. प्रभात खबर.
जमशेदपुर के कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ को देखे जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वन विभाग ने एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.
जमशेदपुर के कदमा में तेंदुआ के देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. लोग आतंकित हैं. वन विभाग शहर में घूम रहे तेंदुआ को पकड़ने में जुट गया है, तो प्रशासन ने एडवाइजरी के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. इसके साथ ही कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क को बंद कर दिया गया है.
कदमा के बायोडायवर्सिटी पार्क में दिखा तेंदुआ
शुक्रवार (29 मार्च) को जमशेदपुर शहर के कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेंदुआ देखा गया है. इसके बाद वन विभाग ने बचाव अभियान प्रयास शुरू कर दिया है. बचाव अभियान के लिए जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं. तेंदुआ की वजह से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए वन विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
विशेष अपील में कही ये बातें
- बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोड़ें.
- रात के समय किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकलें, तो अकेले न जाएं. कम से कम 4-5 वयस्क लोग समूह में ही निकलें.
- मवेशियों को चारागाह में ले जाते समय कम से कम 4-5 वयस्क लोग समूह में रहें.
- मवेशियों के गले में ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण जैसे घंटी आदि बांध दें.
- अपने पालतू जानवरों को घर के बाहर अकेले न छोड़ें.
- झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकलें.
- अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योंकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है. अगर कुत्ते वहां रहेंगे, तो तेंदुआ भी वहां पहुंच सकता है.
- घरों के आसपास की झाड़ी को साफ रखें. घर के बाहर एवं गलियों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें.
- नशे की हालत में बिल्कुल अकेले घर से बाहर नहीं निकलें.
- किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें. अगर ऐसी कोई खबर मिलती है, तो तत्काल वन विभाग से संपर्क करें.
Also Read : Jamshedpur News: चिड़ियाघर में घुसा बाढ़ का पानी, जानें नर तेंदुआ की कैसे हुई थी मौत
तेंदुआ की सूचना मिले, तो इन नंबरों पर दें सूचना
इतना ही नहीं, वन विभाग ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को यदि तेंदुआ के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो अविलंब विभाग को सूचित करें. इसके लिए वन विभाग की ओर से तीन मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं :-
- 8987790334, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमंडल
- 9771283269, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र
- 18003456486 (हेल्पलाईन नंबर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय
Also Read : छठे दिन भी नहीं मिला तेंदुआ
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




