ePaper

नदी में मिला महिला का शव और मोबाइल, हत्या की आशंका

Updated at : 12 Nov 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में मिला महिला का शव और मोबाइल, हत्या की आशंका

महिला का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर एमजीएम थाना क्षेत्र के हुरलूंग सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने शव के पास से ही महिला का मोबाइल भी बरामद किया है. मृतका की जीभ निकली हुई थी. ऐसे में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. संभवत: गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका गया होगा. शव मिलने की सूचना पर एमजीएम थाना के साथ बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. घटनास्थल एमजीएम थाना क्षेत्र में होने के कारण उक्त थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया. महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष बतायी जा रही है. उसने लेगिंस और कुर्ती पहनी है. वह हाथ में घड़ी भी पहनी हुई है. पुलिस शव के पास मिले मोबाइल को खंगाल रही है. पुलिस की मानें तो सोमवार की रात में ही घटना को अंजाम दिया होगा. नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola