Jamshedpur News : स्वच्छ शहर पुरस्कार में जमशेदपुर शब्द के इस्तेमाल पर राजनीतिक कार्यकर्ता ने क्यों जतायी आपत्ति, जानिये
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर स्वच्छ शहर पुरस्कार 2024-25 में जमशेदपुर शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जतायी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर स्वच्छ शहर पुरस्कार 2024-25 में जमशेदपुर शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जतायी है. उनका कहना है कि यह पुरस्कार केवल टाटा कमांड एरिया (जेएनएसी क्षेत्र) को मिला है, जबकि मानगो, डिमना जैसे उपेक्षित क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बदहाल है. इसलिए पुरस्कार का नाम बदलकर टाटा कमांड एरिया या जेएनएसी क्षेत्र किया जाये. यदि जमशेदपुर नाम ही देना है, तो टाटा स्टील की सेवाएं केवल कमांड एरिया तक सीमित न रहें, बल्कि मानगो, डिमना, उलीडीह, जुगसलाई, परसुडीह, बिरसानगर जैसे क्षेत्रों को भी इनके अंतर्गत लाया जाये. केवल सरकारी आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि जमीनी अनुभव और नागरिक फीडबैक के आधार पर स्वच्छता मूल्यांकन किया जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










