Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का हुआ इंटरव्यू, 40 का हुआ चयन

Updated at : 28 Jan 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का हुआ इंटरव्यू, 40 का हुआ चयन

अस्पताल में कुल 54 सीट के लिए 68 लोगों ने आवेदन दिया था

विज्ञापन

Jamshedpur news.

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए मंगलवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी के कार्यालय में जूनियर रेजिडेंट के लिए इंटरव्यू हुआ. इसके लिए अस्पताल में कुल 54 सीट व इसके लिए 68 लोगों ने अपना आवेदन दिया था. इसमें 40 जूनियर डॉक्टरों को चयन किया गया. इसमें कई लोगों ने मन पसंद विभाग नहीं मिलने के कारण ज्वाइन नहीं किया. वहीं कई इंटरव्यू देने के लिए आये ही नहीं थे. चयनित सभी जूनियर डॉक्टरों को अस्पताल के अलग-अलग विभागों के लिए चयन किया गया. इसके सबसे ज्यादा सर्जरी विभाग के लिए आठ, मेडिसिन में 7 व आर्थो में छह जूनियर डॉक्टरों को चयन किया गया.

ज्ञात हो कि इसके पहले जूनियर रेजिडेंट का इंटरव्यू होना था, लेकिन इस इंटरव्यू को अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी द्वारा अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया था कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न पूरा करने वाले 2018 बैच के छात्रों ने जूनियर रेजिडेंट के लिए आवेदन दिया है. वे लोग इंटर्नशिप के दौरान साकची स्थित इंटर्न छात्रावास में रह रहे थे, जिसको वे लोग अभी तक खाली नहीं किया था. अधीक्षक ने उन सभी को कहा कि पहले आप सभी हॉस्टल खाली करें, उसके बाद ही जूनियर रेजिडेंट के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा. कुछ लोगों ने अपना हॉस्टल खाली कर दिया है. उसके बाद इंटरव्यू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola