jamshedpur news : जुगसलाई : रंगदारी वसूलने के लिए कार में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Published by :AKHILESH KUMAR
Published at :14 Apr 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी वसूलने के लिए कार में हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

jamshedpur news : जुगसलाई पुलिस ने रंगदारी वसूलने के लिए कार में हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी मो. सहजादा, गरीब नवाज कॉलोनी का निवासी है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक गोली, मैग्जीन और आइफोन बरामद किया गया है. सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि रविवार की रात को एसएसपी पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्वती घाट की ओर से एक कार में एक व्यक्ति हथियार के साथ जुगसलाई की ओर जा रहा है. उसके पास गोली भी है. इसके के बाद जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी के नेतृत्व में गरीब नवाज कॉलोनी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने कार (जेएच05एयू-8134) सवार मो. सहजादा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हथियार के बल पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था. यह भी बताया कि उसे हथियार कहां से मिली है और वह किन- किन से रंगदारी की मांग करने वाला था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola