JSCA UNDER 23 CRICKET : जशेदपुर को मिली लगातार दूसरी जीत, सरायकेला हारा

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. बोकारो में खेले गये जेएससीए अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने जीत हासिल की.
जमशेदपुर. बोकारो में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गये एक मैच जमशेदपुर की टीम ने पाकुड़ को 163 रन से हराया. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दस विकेट खोकर 251 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से विशेष दत्ता ने 69 , रवि शर्मा ने 55 व दुर्गेश कुमार ने 52 रन बनाये. जवाब में पाकुड़ टीम की टीम 30.5 ओवर में मात्र 88 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक 29 रन तुषार घोष ने बनाये. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से चेतन कुमार ने आठ रन देकर 6 विकेट व गौतम कुमार ने 20 रन देकर दो विकेट लिये. मैच में घातक गेंदबाजी के लिए जमशेदपुर के चेतन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर 3 में खेले गये एक मैच में गोड्डा की टीम ने सरायकेला-खरसावां को सात विकेट से हराया. इस मैच में वैभव यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




