jsca b division cricket league : फ्रेंड्स एकादश ने एआर एकादश को चार विकेट से मात दी

jamshedpur sports news. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में फ्रेंड्स एकादश ने एआर एकादश को हराया.
जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को चार विकेट से मात दी. एआर एकादश ने 39 ओवर में दस विकेट पर 127 रन बनाये. जितेंद्र सिंह ने 53 व दिव्यम ने 27 रन बनाए. फ्रेंड्स की ओर से सूरज पाल ने चार व निखिल सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 26.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया. मोहन शाह ने 68 रनों की पारी खेली. प्रभजोत को तीन विकेट मिला. सूरज पाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




