jsca b division : अल्ताफ अंसारी व राजीव का शानदार प्रदर्शन, हिना एलायड जीता

Updated at : 28 Jan 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
jsca b division : अल्ताफ अंसारी व राजीव का शानदार प्रदर्शन, हिना एलायड जीता

jamshedpur sports news cricket. जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड ने लोयोला कोल्ट्स को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अल्ताफ अंसारी (24/4) और राजीव रंजन यादव (68 रन) के शानदार प्रदर्शन की मदद से टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग में हिना एलायड की टीम ने लोयोला कोल्ट्स को 41 रन से हराया. हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाये. लोयोला कोल्ट के भास्कर वर्धन मिश्रा ने चार सिम्हाचलम राव ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला कोल्ट्स की टीम 41.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गयी. रमीस हैदर ने 76 व शौर्य साव ने 27 रन बनाये. हिना एलायड के अल्ताफ अंसारी ने 8.1 ओवर में 24 रन खर्च करके चार व आयुष कुमार रजक ने तीन विकेट लिये. हिना एलायज के राजीव रंजन यादव को उनकी 68 रनों की उत्कृष्ट पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola