jsca a division t20 league :टाटा स्टील की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को चार विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को चार विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को चार विकेट से हराया. मंगलवार को खेले गये इस मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए. अंजन कुमार नंदी ने 48 व कमाल हुसैन ने 36 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील के मिथुन मुखर्जी व अमितेश मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभम सिंह ने 44 व आदित्य ने 25 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के अंजन नंदी व रोशन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. शुभम सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola