जेएसए फुटबॉल : टाटा स्टील की टीम 5-3 से जीती

Updated at : 23 Jun 2024 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
जेएसए फुटबॉल : टाटा स्टील की टीम 5-3 से जीती

जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 5-3 से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 5-3 से हराया. टाटा स्टील के आसमान हेंब्रम (47वें व 78वें) ने दो, विक्रम किस्कू (41वें), विकास नायक (44वें मिनट) व सुनील लोहार (50वें) ने एक-एक गोल किया. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब के लिए नंदू सरदार, मोंगला हांसदा व दुर्गा मार्डी ने एक-एक गोल करने में कामयाब रहें. वहीं, गोपाल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन लीग में अरुणा समिति ने जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब को 5-0 से मात दी. अरुणा समिति के जीते मुखी, मनोज हांसदा, रितेश मुखी, भीम मुर्मू औरर अभय मुखी ने एक-एक गोल किया. इधर आर्मरी मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग के ग्रुप-ए के एक मैच में हांसदा स्टार जमशेदपुर की टीम ने छोटानागपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से मात दी. सुनील मार्डी व बसंत मुर्मू गोल स्कोरर रहे. टिनप्लेट में खेले गये ए डिवीजन ग्रुप-बी एक मुकाबले में झारखंड ब्यार ने डोबो संग्राम संघ को 1-0 से हराया. निर्मल बास्के ने विजयी गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola