एलपीजी संकट के बीच अब केरोसिन पर भी आफत, गैस-बिजली वाले उपभोक्ता होंगे योजना से बाहर

एलपीजी सिलेंडर और गैस (AI इमेज)
Jharkhand News: झारखंड सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाली केरोसिन तेल वितरण योजना में बदलाव करने की तैयारी में है. ऐसे उपभोक्ताओं को योजना के दायरे से बाहर करने पर विचार किया जा रहा है, जिनके घरों में पहले से ही एलपीजी गैस कनेक्शन और बिजली की सुविधा मौजूद है.
Jharkhand News: झारखंड में एलपीजी (LPG) संकट अभी भी बरकरार है. इस बीच उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है. वह खबर ये है कि जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी गैस कनेक्शन और बिजली की सुविधा मौजूद है उन्हें केरोसिन वितरण योजना से बाहर किया जा सकता है.
सरकार का क्या मानना है?
केरोसिन वितरण बदलाव को खाद्य आपूर्ति विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में इसे शामिल किया है. सरकार का मानना है कि जिन परिवारों के पास अन्य ऊर्जा के साधन, जैसे गैस और बिजली उपलब्ध हैं, उन्हें केरोसिन जैसी सब्सिडी वाली योजना में शामिल रखना तर्कसंगत नहीं है.
अभी क्या स्थिति क्या है?
केरोसिन तेल वितरण योजना से अभी 60.17 लाख लाभुक परिवार जुड़े हुए हैं. इसके तहत इन परिवारों को प्रति महीने एक लीटर की दर से केरोसिन तेल का वितरण किया जाता है. जन वितरण प्रणाली के माध्यम से बांटे जाने वाले प्रति लीटर केरोसिन तेल पर 50 पैसे की दर से राज्य योजना से खर्च किया जाता है. इसके लिए सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष (2026-27) में 2.70 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव किया है.
दाम ज्यादा की वजह से घटी दिलचस्पी
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन रांची के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि झारखंड में केरोसिन की कीमत 80-85 रुपये है. दाम ज्यादा होने की वजह से शहरी क्षेत्र में योजना का फायदा पाने वाले लोग इस योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.
Also Read: गुमला में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर भारी बवाल, ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, पुलिस ने बचाई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










