jsa a division football league: स्माइल क्लब और एआरजीएस की टीम ने दर्ज की जीत

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेल गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेल गये. आर्मरी मैदान में खेले गये ग्रुप-ए के मैच में स्माइल क्लब की टीम ने ग्राम विकास केंद्र को 1-0 से हराया. स्माइल क्लब की ओर से राजेश मांझी ने मैच के 29वें मिनट में विजयी गोल किया. स्माइल क्लब के अनिल को व जीवीके के संजय मुर्मू को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. वहीं, टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गये ग्रुप-बी के एक मैच में एआरजीएस की टीम ने सिदो-कान्हू मेमोरियल क्लब को 1-0 से हराया. एआजीएस के बुद्धुराम मार्डी ने मैच के 23वें मिनट में मुकाबले का इकलौता गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola