Jamshedpur news. देश के विकास में झारखंड को भी अपनी अहम भूमिका निभानी होगी : संजय सेठ

Updated at : 23 Feb 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. देश के विकास में झारखंड को भी अपनी अहम भूमिका निभानी होगी : संजय सेठ

बिष्टुपुर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में उद्यमियों व व्यापारियों को रक्षा राज्य मंत्री ने किया संबोधित, दिया आश्वासन

विज्ञापन

Jamshedpur news.

बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में रविवार को उद्यमियों व व्यापारियों को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का काफी तेजी से विकास हो रहा है. उनके नेतृत्व में किये जा रहे प्रयासों के कारण भारत विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जा रहा है. देश के विकास में झारखंड को भी अहम भूमिका निभानी है. झारखंड में अकूत खनिज संपदा है और इसे अग्रणी राज्य बनाने के लिए यहां के व्यापारी, उद्यमी ने अपने कमर कस ली है. इस दौरान चेंबर के व्यवसायी एवं औद्योगिक कार्यों से हटकर सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी सराहना करते हुए चेंबर की मांगों को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया. सिंहभूम चेंबर भवन में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उक्त बातें संवाद कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहीं. श्री सेठ ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान सिंहभूम चेंबर भवन पहुंचकर व्यवसायी एवं उद्यमियों को संबोधित किया. रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी समेत अन्य ने किया.

केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने मांग रखी कि जमशेदपुर- आसपास रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपक्रम बनाने का कोई प्रतिष्ठान स्थापित होना चाहिए, जिससे यहां के व्यापारियों के लिए एक व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक नया द्वार खुले. जमशेदपुर में एयरपोर्ट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं होने से नये निवेशक नहीं आ रहे हैं, नये उद्योग नहीं लग रहे हैं. उच्च शिक्षा के लिए यहां संस्थान नहीं हैं. उच्च चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था नहीं होने का कारण दूसरे प्रदेशों में जाते हैं, जिससे काफी पैसा राज्य के बाहर चला जाता है. पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, एके श्रीवास्तव ने भी अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम में अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया, बीएन दीक्षित, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola